नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी गेमिंग के शौकीन हैं और हमेशा चलते फिरते हुए गेम खेलना पसंद करते हैं, तो फिर Lenovo ने भारत में अपना पहला गेमिंग हैंडहेल्ड डिवाइस Lenovo Legion Go लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस आपको शानदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ एक दमदार गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।
लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार ग्राफिक्स
Lenovo Legion Go लेटेस्ट AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही, इसमें AMD RDNA 3 ग्राफिक्स भी हैं, जो बेहतरीन ग्राफिक्स क्वालिटी प्रदान करते हैं।
बेहतरीन डिस्प्ले
Lenovo Legion Go में 8.8 इंच का QHD (1600 x 2560) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 97% DCI-P3 कलर गमट के साथ, यह डिस्प्ले गेम में वाइब्रेंट और रियलिस्टिक कलर्स दिखाता है। 500 nits की पीक ब्राइटनेस के कारण आप तेज धूप में भी आसानी से गेम खेल सकते हैं।
दमदार रैम और स्टोरेज
Lenovo Legion Go 16GB तक की LPDDR5X RAM और 1TB तक की PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फास्ट SSD स्टोरेज की वजह से गेम्स जल्दी लोड होते हैं और आप कम लोडिंग टाइम का आनंद ले सकते हैं।
विंडोज 11 और कंट्रोलर
Lenovo Legion Go Windowa 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Wnidows 11 खासतौर पर गेमिंग के लिए कई बेहतरीन फीचर्स देता है, जैसे Auto HDR और DirectStorage API. Legion Go में आपको डिटैचेबल कंट्रोलर मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से लगा या हटा सकते हैं। कंट्रोलर में सभी जरूरी बटन और जॉयस्टिक दिए गए हैं।
यह भी पढ़े: Gamers के लिए भारत में लॉन्च हुआ Lenovo Legion Go गेमिंग डिवाइस
कीमत और उपलब्धता
Lenovo Legion Go की भारत में शुरुआती कीमत ₹89,990 है। यह डिवाइस 1 जुलाई, 2024 से Flipkart और Lenovo के स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।