चीन की कंपनी BYD (Build Your Dreams) 10 जुलाई को भारत में अपनी धांसू इलेक्ट्रिक SUV BYD Atto 3 को लॉन्च करने जा रहा है। ये SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 565 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। आइए, इस कार की फीचर्स, कीमत और लॉन्च से जुड़ी अन्य जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस और धांसू रेंज
बता दे BYD Atto 3 को कंपनी ने खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किए गए BYD e-Platform 3.0 पर बनाया है। यह प्लेटफॉर्म ना सिर्फ कार को दमदार परफॉर्मेंस देता है बल्कि इसकी रेंज को भी बढ़ाता है। BYD Atto 3 में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 150 किलोवाट की पावर पैदा करता है। ये SUV मात्र 7.3 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
सबसे खास बात ये है कि BYD दावा करता है कि Atto 3 फुल चार्ज होने पर 565 किलोमीटर तक चल सकता है।
फास्ट चार्जिंग
BYD Atto 3 में आपको फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। ये SUV 88 kW DC चार्जर को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस फास्ट चार्जर की मदद से आप मात्र 29 मिनट में ही कार की बैटरी को 30% से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो 11 kW AC चार्जर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो BYD Atto 3 में आपको 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, लेदर सीट्स, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7 एयरबैग्स और कई अन्य एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
कीमत और वेरिएंट
BYD Atto 3 को भारत में अभी एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जा रहा है. इसकी कीमत की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये SUV लगभग 35 लाख रुपये से लेकर 40 लाख रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है।