टीवीएस ने अपने नए स्कूटर TVS Jupiter 110 2024 Model का नया मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह स्कूटर अपने आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों को लुभा रहा है। इस लेख में हम आपको TVS Jupiter 110 New Model की सभी जानकारियाँ देंगे, जिसमें इसके लुक, इंजन, कीमत, और EMI प्लान्स शामिल हैं।
TVS Jupiter 110 2024 Model डिज़ाइन
स्कूटर के डिज़ाइन के बारे में बात करें तो TVS Jupiter 110 New Model का फ्रंट लुक बहुत ही आकर्षक है। इसमें नई डिज़ाइन की हेडलाइट और डीआरएल्स शामिल हैं। बेस वेरिएंट में सिंपल हेडलाइट्स मिलती हैं, जबकि टॉप वेरिएंट में एडवांस्ड एलईडी डीआरएल्स भी हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो स्कूटर का डिजाइन आधुनिक और स्टाइलिश है। रियर लुक भी शानदार है, जो स्कूटर को एक प्रीमियम फील देता है।
TVS Jupiter 110 2024 Model फीचर्स
स्कूटर के फीचर्स के बारे में बात करें तो TVS Jupiter 110 New Model में विभिन्न वेरिएंट्स उपलब्ध हैं। इसमें चार वेरिएंट्स शामिल हैं: 200 ड्रम वेरिएंट, ड्रम अलॉय वेरिएंट, स्मार्ट एक्स कनेक्ट ड्रम वेरिएंट और स्मार्ट डिस्क वेरिएंट।
बेस वेरिएंट में आपको साधारण एनालॉग कंसोल मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट में फुली डिजिटल कंसोल देखने को मिलता हैं। डिजिटल कंसोल में जरूरी जानकारी जैसे स्पीड, ट्रिप मीटर, फ्यूल इंडिकेटर आदि मिल जाता हैं।
TVS Jupiter 110 2024 Model इंजन
स्कूटर के इंजन के बारे में बात करें तो इस स्कूटर में 113.3 सीसी का एयर-कूल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 8.4 पीएस की अधिकतम पावर और 9.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर की सड़कों पर आरामदायक और स्मूथ राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
TVS Jupiter 110 2024 Model कीमत और फाइनेंसिंग
स्कूटर की कीमत और फाइनेंसिंग के बारे में बात करें तो TVS Jupiter 110 New Model की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹73,700 है। आरटीओ चार्जेज ₹6,500 और इंश्योरेंस चार्जेज भी लगभग ₹6,500 के आसपास हैं। अन्य चार्जेज, जैसे नंबर प्लेट चार्जेज, ₹1,500 के करीब हैं। कुल मिलाकर, इस स्कूटर की ऑन-रोड कीमत ₹80,000 के आसपास होती है।
अगर आप इस स्कूटर को लोन पर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप विभिन्न डाउन पेमेंट ऑप्शंस का चयन कर सकते हैं।
₹10,000 डाउन पेमेंट पर: हर महीने की ईएमआई ₹5,100 होगी, जो अगले 18 महीनों तक भरनी होगी।
₹20,000 डाउन पेमेंट पर: हर महीने की ईएमआई ₹4,400 होगी, जो अगले 18 महीनों तक भरनी होगी।
₹40,000 डाउन पेमेंट पर: हर महीने की ईएमआई ₹4,500 होगी, जो अगले 12 महीनों तक भरनी होगी।
इन ईएमआई प्लान्स पर 10% का इंटरेस्ट रेट लागू होता है। लोन के लिए आपके पास पिछले छह महीने की बैंक स्टेटमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अच्छा सिबिल स्कोर होना चाहिए।