MS Dhoni Edition कार ला रहा है Citroen, जाने क्या होंगे फीचर्स

क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Citroen जल्द ही MS Dhoni Edition कार लॉन्च करने वाली है। 

इसमें धोनी की जर्सी नंबर 7, उनका हेल्मेट, बल्ला और उनकी उपलब्धियों से जुड़े स्पेशल ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे।

कार के इंटीरियर में भी धोनी की पसंद के रंग और डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

MS Dhoni Edition सिर्फ Citroen C3 और C3 Aircross मॉडल में ही उपलब्ध होगी।

Citroen C3 की कीमत ₹6.16 लाख से ₹9 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

जबकि C3 Aircross की कीमत ₹9.99 लाख से ₹14.11 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे 2024 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।