Yamaha X-Max 250 2024 मलेशिया में नए अवतार आइकॉनिक ब्लैक और रूबी रेड में हुआ लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यामाहा ने 21 मई 2024 को मलेशिया में अपने लोकप्रिय स्कूटर, Yamaha X-Max 250 2024 मॉडल लॉन्च किया है। नया मॉडल दो नए आकर्षक रंगों – आइकॉनिक ब्लैक और रूबी रेड में उपलब्ध है। आपको बता दें कि केवल रंग में ही बदलाव किया गया है, बाकी सब कुछ 2023 के मॉडल जैसा ही है।

Yamaha X-Max 250 2024: नए रंग स्टाइलिश और आकर्षक

नया आइकॉनिक ब्लैक कलर एक दमदार और स्पोर्टी लुक देता है। यह रंग उन लोगों को पसंद आएगा जो एक शक्तिशाली और स्टाइलिश स्कूटर की तलाश में हैं। वहीं, दूसरी ओर, रूबी रेड एक अद्धबुत और आकर्षक रंग है। यह रंग स्कूटर को एक बोल्ड और आधुनिक लुक प्रदान करता है।

यह भी पढ़े: Audi ने भारत में लॉन्च किया Q7 Bold Edition, 5.6 सेकंड में पकड़ता है 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, कीमत ₹97.84 लाख

Yamaha X-Max 250 2024: इंजन और परफॉर्मेंस – पहले जैसा दमदार

जैसा कि हमने बताया, 2024 के Yamaha X-Max 250 में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि यह स्कूटर उसी 249.8 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आता है जो 7,000 rpm पर 22.8 PS की पावर और 5,500 rpm पर 24.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Yamaha X-Max 250 2024 के मुख्य विशेषताएं

Yamaha X-Max 250 2024 मलेशिया में नए अवतार आइकॉनिक ब्लैक और रूबी रेड में हुआ लॉन्च
Yamaha X-Max 250 2024 मलेशिया में नए अवतार आइकॉनिक ब्लैक और रूबी रेड में हुआ लॉन्च

नए रंगों के अलावा, एक्स-मैक्स 250 के अन्य फीचर्स में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, अंडरसीट लाइटिंग और एक फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। इसमें एक बड़ा अंडरसीट स्टोरेज स्पेस भी है, जो दो हेलमेट या अन्य सामान रखने के लिए पर्याप्त है। सेफ्टी के लिहाज से स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

यह भी पढ़े: Hero की नई Hunk 2024 Edition 65km/लीटर और प्रीमियम लुक के साथ Apache को देगा टेंशन

Yamaha X-Max 250 2024 की कीमत

यामाहा एक्स-मैक्स 250 2024 की कीमत 24,498 RM (मलेशियाई मुद्रा) है, जो 2023 के मॉडल से 500RM ज्यादा है। नया एक्स-मैक्स 250 अब हॉन्ग लेओंग यामाहा मलेशिया के सभी अधिकृत डीलर शोरूम पर उपलब्ध है।

Hey, it's me Shivam. I'm a Hindi content writer with over 2+ years of experience. I'm an expert in writing Hindi content on Technology and Automobiles for the Danikkhabar blog.

Leave a Comment