धनतेरस के मौके पर चमचमाती लुक के साथ हाईटेक फीचर्स से लैस Yamaha की नई बाइक सिर्फ ₹5323 की EMI देकर लाए घर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2024 Yamaha MT 15 V2 New bike : धनतेरस का समय खरीदारी के लिए सबसे खास माना जाता है, और इस बार Yamaha की नई बाइक ने इसे और भी खास बना दिया है। इस धनतेरस पर अगर आप एक शानदार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Yamaha की चमचमाती लुक और हाईटेक फीचर्स से लैस नई बाइक आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। Yamaha की इस नई बाइक को आप सिर्फ ₹5323 की मामूली EMI पर घर ला सकते हैं, जो इसे बजट में फिट कर देता है।

2024 Yamaha MT 15 V2 bike का इंजन और माइलेज

Yamaha की नई बाइक के इंजन और माइलेज के बारे में बात करें तो इस नई बाइक में आपको दमदार इंजन के तौर पर 155cc का इंजन मिलता है, जो 18.1 bhp @ 10000 rpm की मैक्स पावर और 14.1 Nm @ 7500 rpm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक एक दमदार 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आता हैं। माइलेज के मामले में कंपनी की तरफ से 48 kmpl तक का माइलेज बताया जा रहा हैं।

2024 Yamaha MT 15 V2 bike के फीचर्स

Yamaha की नई बाइक के फीचर्स के बारे में बात करें तो इस नई बाइक को हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जिसमें डिजिटल ओडोमीटर, स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें गियर इंडिकेटर और लो फ्यूल इंडिकेटर भी मिल जाते हैं, जो राइडिंग को और आसान बनाते हैं। AHO (ऑटोमेटिक हेडलाइट ऑन) और DRLs (डे टाइम रनिंग लाइट्स) भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े: मॉडर्न लुक के साथ इस दशहरा मात्र ₹29999 की डाउनपेमेंट पर Bajaj Pulsar NS200 का 2024 मॉडल लाए घर

2024 Yamaha MT 15 V2 bike की कीमत

Yamaha की नई बाइक की कीमत के बारे में बात करें तो इस नई बाइक को दिल्ली में ऑन-रोड कीमत ₹2,07,393 रुपए के आसपास आती है। अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹5323 रुपए की 36 महीनों की मासिक किश्त देकर इसे घर ला सकते हैं। इसके साथ ही ₹59,999 रुपए की डाउन पेमेंट और 10% फ्लैट रेट ऑफ इंटरेस्ट पर यह बाइक खरीद सकते हैं।

Hey, it's me Shivam. I'm a Hindi content writer with over 2+ years of experience. I'm an expert in writing Hindi content on Technology and Automobiles for the Danikkhabar blog.

Leave a Comment