आज के युवाओं में स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस का मेल एक बाइक में पाना आसान नहीं है। ऐसे में नई भारत की भरोसेमंद यामहा कंपनी की नई रंगो के साथ 2024 Yamah MT 15 V2 एक ऐसा विकल्प बनकर सामने आया है जिसने बाजार में कॉलेज के लड़को के बीच में अपनी लोकप्रियता हासिल करी है। यह बाइक अपने शानदार डिज़ाइन, दमदार इंजन और मॉडर्न फीचर्स की वजह से युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। तो आईये जानते है कि इस बाइक का नया रंग कितनी कीमत में मिल सकता है, साथ ही कौन कौन से नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
2024 Yamaha MT 15 V2 बाइक कीमत और फाइनेंस विकल्प
बात की जाए कीमत की तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,68,200 है। आरटीओ शुल्क ₹14,386 और इंश्योरेंस ₹14,138 है। अन्य चार्जेस के साथ इसकी ऑन-रोड कीमत ₹2,00,174 हो जाती है। अगर आप फाइनेंस विकल्प चुनते हैं, तो ₹20,000 के डाउन पेमेंट पर यह बाइक आसानी से खरीदी जा सकती है। बैंक की 6% ब्याज दर और 36 महीने की ईएमआई योजना के तहत हर महीने ₹5,481 का भुगतान करना होगा।
2024 Yamaha MT 15 V2 बाइक फीचर्स

बात की जाए फीचर्स की तो इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगाया गया है। इसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर जैसे जरूरी डेटा मिल जाता है। इसके साथ ही गियर इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर और लो ऑयल इंडिकेटर जैसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं। स्टैंड अलार्म और हेजार्ड वार्निंग इंडिकेटर, डीआरएल और एएचओ जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं।
2024 Yamaha MT 15 V2 बाइक रंगो के विकल्प
बाजार में यह बाइक कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध कराई गई है। इनमें रेसिंग ब्लू, मेटालिक ब्लैक, और मोटो जीपी एडिशन जैसे ऑप्शंस शामिल हैं। इसके अलावा, साइबर ग्रीन और डार्क मैट ब्लू जैसे ट्रेंडी विकल्प भी मिल जाते हैं।
2024 Yamaha MT 15 V2 बाइक पावरफुल इंजन
बात की जाए इंजन की तो इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है। यह 18.1 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 14.1 एनएम का मैक्स टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, बात की जाए माइलेज की तो यह बाइक 48 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
यह भी पढ़े: दमदार फीचर्स के साथ Honda CB350 बाइक ने बाज़ार में मचाई हलचल कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन विकल्प